Posts

Showing posts with the label घरेलू उपाय

अपनाये यह घरेलू उपाय और आसान बनाये अपने काम

Image
एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति हर रोज चुकंदर का दो चम्मच रस दिन में तीन बार पीए तो रक्त में लाल कण की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। बीट में आर्यन ज्यादा होने के कारण उसका सेवन बहुत ही फायदाकारक है। कफ और हिचकी से छुटकारा पाने के लिए पुदीना के पान अंजीर के साथ चबा चबा कर खाए।  पुदीना का ताजा रस पानी में मिलाकर सुबह-शाम कुल्ले करने चाहिए, यह एक अच्छा माउथवॉश साबित हुआ है।  भोजन खाने के बाद सौंफ खाने से भोजन का सरलता से पाचन होता है, और पेट भी हल्का रहता है। मासिक धर्म में होते दर्द से राहत पाने के लिए 8 से 10 बादाम पानी में रात को भिगो दें,सुबह उसकी उसकी छिलके निकालकर चबा चबा कर खाए, इस प्रयोग को मासिकधर्म के 15 दिन पहले शुरू करें । छोटे बच्चे को पेट में होते दर्द से राहत  दिलाने के लिए उसे सौंफ का रस पिलाए।